Haryana CET 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के लिए अब तक 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़ा राज्य भर में युवाओं के बीच बढ़ती सरकारी नौकरी की चाह को दर्शाता है।
हरियाणा CET 2025 कौन से जिले से कितने आए आवेदन
मंगलवार को HSSC के चेयरमैन हिमांशु सिंह ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सबसे अधिक 1.44 लाख आवेदन हिसार से आए हैं, जबकि पंचकूला से सबसे कम 13,422 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
हरियाणा CET 2025 टॉप जिलों से आवेदन की संख्या
जिला | आवेदन संख्या |
---|---|
हिसार | 1,44,469 |
भिवानी | 1,05,344 |
रोहतक | 94,000+ |
जींद | 94,000+ |
पंचकूला | 13,422 |
Read Also: HSSC CET Group C Previous Year Question Paper & Answer Key Download PDF Pre & Mains
Haryana CET 2025 आवेदन का पूरा विवरण
Haryana CET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुल 13,48,697 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह परीक्षा हरियाणा सरकार के ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी, ताकि पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ परीक्षा आयोजित की जा सके।

Harayana CET परीक्षा क्यों है जरूरी?
हरियाणा सरकार की सरकारी भर्तियों में अब CET परीक्षा एक अनिवार्य माध्यम बन चुकी है। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्राप्त होता है।
HSSC चेयरमैन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय पर आयोजित की जाएगी।
हरियाणा CET 2025 परीक्षा तिथि कब होगी घोषित?
अभी तक परीक्षा की सटीक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन आयोग के अनुसार जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
Important Links
HSSC CET Haryana Syllabus 2025 | Download Syllabus |
HSSC CET Group D Previous Year Question Paper & Answer Key Download PDF | Download PDF |