Lado lakshmi Yojana App New Option: लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में आया नया ऑप्शन, इन महिलाओं को दोबारा करनी होगी फोटो अपलोड

Written by Sonu Sheoran
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है. लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में एक नए ऑप्शन को जोड़ा गया है. जिन भी महिलाओं का जीवन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो रहा था. या जिन महिलाओं ने जीवन प्रमाण पत्र गलत अपलोड कर दिया तो उनके लिए यह ऑप्शन जोड़ा गया है.

लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में पुनःफोटो अपलोड करें के नाम से एक ऑप्शन जोड़ा गया है. इस ऑप्शन का मतलब है की दोबारा से फोटो को अपलोड करें। दोबारा फोटो इसलिए अपलोड के लिए बोला जा रहा है ताकि जिन महिलाओं ने जीवन प्रमाण पत्र अपलोड गलत कर दिया या उनका डाटा मैच नहीं हुआ तो उन्हें पुनः फोटो अपलोड करना जरूरी है।

पुनःफोटो अपलोड का मतलब

इस ऑप्शन का मतलब है कि जब आप दोबारा से फोटो अपलोड करेंगे तो आपकी फोटो आपका आधार कार्ड के साथ मैच होगी। अगर वह सही मैच हो जाती है तो आपको फिर से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। बहुत सी महिलाओं ने गलत फोटो अपलोड कर दी है या जिन महिलाओं को जीवन प्रमाण पत्र में जानकारी नहीं दिख रही थी तो उन्हें पहले यह प्रक्रिया करनी होगी उसके बाद जीवन अपलोड करना होगा।

पुनःफोटो अपलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से अपडेट करें.
  • अपडेट करने के बाद एप्लीकेशन को खोले और उसमें पुनःफोटो अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब जिस महिला का आवेदन है उस महिला की लाइव फोटो अपलोड करें.
  • फोटो अपलोड होने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा दिखाई देगा.
photo 2025 11 28 09.18.37 768x664 1
  • इसका मतलब है कि आपकी जो फोटो है वह आधार कार्ड से मैच हो गई है अब आगे की प्रक्रिया आपको करनी होगी.
  • आगे की प्रक्रिया में फिर से आपको जीवन प्रमाण पत्र ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • जीवन प्रमाण पत्र ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा आएगा.
photo 2025 11 28 09.17.08 768x678 1
  • अब आपको जीवन प्रमाण पत्र ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • अब आपको इस महिला का जीवन पर अपलोड करना है जिसका आवेदन है यानी जो महिला इस योजना का लाभ ले रही है.
  • अब जीवन प्रमाण पत्र अपलोड होने के बाद आपके सामने सफलतापूर्वक का मैसेज आ जाएगा.
  • यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अगले महीने ₹2100 की राशि मिल जाएगी

Leave a Comment

FN
Form Notice
🔥 21840 Students Already Joined

सरकारी भर्ती, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी चैनल ज्वाइन करें।

Join Telegram Backup
⚡ Instant Job Alerts | No Spam | Free Updates